फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रेनों व बसों में जहरखुरानी करने वाला गिरफ्तार

ट्रेनों व बसों में जहरखुरानी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों व बसों में जहरखुरानी करने वाला गिरफ्तार
उन्नाव। ट्रेन व बस में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले शातिर युवक को पुलिस ने सोहरामऊ से गिरफ्तार कर लिया। युवक से पुलिस ने 131 ग्राम नशीली दवा, 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक पर झांसी, कानपुर व फर्रुखाबाद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



एसपी हरीश कुमार ने शातिर जहरखुरान की गिरफ्तारी के संबध में पत्रकारों को बताया कि असोहा थानाक्षेत्र के गढ़ी करमली निवासी भगवती पुत्र रामसिंह को सोहरामऊ पुलिस ने भल्लाफार्म तिराहे से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास नशीली दवा की 582 टेबलेट भी मिलीं। दो चांदी व दो सोने की अंगूठी, कपड़े रखने में प्रयोग होने वाले 9 छोटे-बड़े बैग बरामद हुए। एसपी ने बताया कि भगवती का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उस पर कई जनपदों में जहरखुरानी से संबंधित मुकदमे दर्ज पाए गए।
विज्ञापन


भगवती अपने साथियों के साथ ट्रेन व बस में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे लूटपाट करता आ रहा था। उसका भाई भी शातिर लुटेरा है। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद जीआरपी में चार, कानपुर नगर में छह व झांसी में जहरखुरानी व लूटपाट के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कानपुर, झांसी व फर्रुखाबाद में दर्ज हैं कई मुकदमे
-युवक से नशीली गोलियां, 9 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed