फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रक से जैक निकालते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौत

ट्रक से जैक निकालते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से जैक निकालते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, मौत
जैक निकालते समय ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन



उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गहरा के निकट खराब ट्रक को सही करने के लिए चालक जैक निकालने लगा। तभी वह लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया।


इससे चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। चीख सुनकर ट्रक में सो रहा बड़ा भाई नीचे आया। उसने ट्रक का पीछा किया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




माखी थानाक्षेत्र के गांव पारा निवासी निखिल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपाल बसपा नेता शेखर दुबे का ट्रक चलाता है। गुरुवार रात निखिल बड़े भाई अनिल के साथ ट्रक लेकर गिट्टी लादने कबरई जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर शहर कोतवाली इलाके में गहरा के निकट रात लगभग दो बजे ट्रक खराब हो गया। रात अधिक होने से अनिल को झपकी आ गई। वह ट्रक में ही सो गया। निखिल ने ट्रक के पीछे ईंटें लगाईं, इससे कि पीछे से आने वाले वाहनों के चालक को ट्रक दिखाई दे जाए।



मरम्मत के लिए निखिल ट्रक से जैक निकालने लगा। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। निखिल की चीख सुनकर बड़े भाई अनिल की नींद खुल गई। उसने ट्रक का पीछा किया। चालक ट्रक छोड़कर पैदल भाग निकला। हाईवे पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।




आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को ललऊखेड़ा चौकी में खड़ा कराया गया। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए खराब ट्रक को हटवाया गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। बेटे की मौत से मां रानी व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल रहे।



- लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गहरा गांव के निकट हुआ हादसा
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed