{"_id":"5d029941bdec226dd139abfe","slug":"156045138317-unnao-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी नदी में डूबा बच्चा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कल्याणी नदी में डूबा बच्चा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। मरौंदा मझवारा में घर के बाहर खेल रहा चार साल का बालक कल्याणी नदी तक पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गया और डूब गया। हादसे के वक्त माता-पिता फसल की रखवाली करने गए थे। वह जब घर लौटे तो उन्हें बालक गायब मिला। तलाश करने पर उन्हें शव नदी में उतराता मिला। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव निवासी किसान सुनील की कृषि भूमि बंदनपुरवा गांव में कल्याणी नदी के किनारे है। सुनील खेत से कुछ दूरी पर झोपड़ी बनाकर पत्नी संगीता व तीन बच्चों के साथ रहता है। गुरुवार सुबह उसका चार साल का बालक निखिल घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह कल्याणी नदी तक पहुंच गया और उसमें गिर गया। गहराई में चले जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई। सुनील को जब निखिल नहीं दिखाई पड़ा तो उन्होंने उसकी खोज शुरू की। इस दौरान नदी में बच्चे का शव उतराता मिला। सुनील ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला व बिठूर स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे का शव लेकर घर आ गए।