फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बाइक समेत खंती में गिरा युवक, मौत

बाइक समेत खंती में गिरा युवक, मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाइक समेत खंती में गिरा युवक, मौत
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक खंती में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, दूसरी घटना में सफीपुर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन


टेनई गांव निवासी राकेश (30) पुत्र सुरजन टेंट के काम से कोटरा गया था। बुधवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। कोटरा और जंगल जहानाबाद लिंक मार्ग मोड़ पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इस दुर्घटना में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर में बुधवार रात उसकी मौत हो गई। कानपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सफ ीपुर में बहन के तिलक का सामान लेकर घर जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। फ तेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के रसाल खेड़ा निवासी मनोज (28) पुत्र नन्हके अपने भाई सोनू के साथ बहन के तिलक का सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। हुलासी कुआं तकिया मार्ग पर जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। मनोज व सोनू घायल हो गए। दोनों को सफीपुर सामुदायिक सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed