फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कर्ज न चुकाने पर दंपति व उसकी बेटी को पीटा

कर्ज न चुकाने पर दंपति व उसकी बेटी को पीटा

Wed, 29 May 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
कर्ज न चुकाने पर दंपति व उसकी बेटी को पीटा
गंजमुरादाबाद। साहूकार के पुत्रों ने कर्जदार के मां-बाप और बहन की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर तीनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुरंधरखेड़ा निवासी वृद्ध पृथ्वीपाल पुत्र गोकुल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पुत्र लक्ष्मण ने गांव के ही एक व्यक्ति से करीब छह माह पूर्व 25 हजार रुपये का कर्ज लिया था। पुत्र ने 15 हजार रुपये अदा कर दिया। दस हजार रुपये अभी भी बकाया है। मौजूदा समय में पुत्र लक्ष्मण दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा है। मंगलवार को कर्ज देने वाले व्यक्ति ने लक्ष्मण के बजाय उससे कर्ज चुकता करने का दबाव डाला। पृथ्वीपाल ने साहूकार से वादा किया कि लक्ष्मण के दिल्ली से वापस आने पर बकाया कर्ज अदा कर देगा, लेकिन आरोपी ने और उनके दो बेटों ने पृथ्वीपाल की लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने आई पत्नी राजरानी और पुत्री गीता को भी नहीं बख्शा। जिससे वृद्ध और उसकी पत्नी व पुत्री तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


- छह माह पूर्व 25 हजार रुपये का कर्ज लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed