{"_id":"5c33a122bdec2256c210df68","slug":"151546887458-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनदान काटकर एक लाख रुपये का माल उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोशनदान काटकर एक लाख रुपये का माल उठा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। दीवार में लगे रोशनदान की जाली को काटकर घर में घुसे चोर अलमारी व बक्से का ताला तोड़ लगभग एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
औरास थानाक्षेत्र के आलमखेड़ा गांव निवासी जीत बहादुर पुत्र मैकू वर्तमान समय में नगर पंचायत औरास में औरास-मोहान रोड पर मकान बनवाकर रह रहे हैं। घर में पानी भर जाने से वह परिवार सहित पड़ोस के मकान में रह रहे थे। रविवार रात घर सूना पाकर चोर पीछे की दीवार में लगे रोशनदान की जाली काटकर घर में प्रवेश कर गए। अलमारी व बक्से का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवरात व नगदी मिलाकर एक लाख रुपये का माल पार कर दिया।
सोमवार सुबह जब जीत बहादुर घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। जीत बहादुर ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि लगभग अस्सी हजार रुपये के जेवरात व बीस हजार रुपये नगद चोर ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।