फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मानसिक बीमार किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

मानसिक बीमार किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मानसिक बीमार किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
मानसिक रोगी किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन




उन्नाव। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में दूसरे वर्ग के युवक ने घर में घुसकर मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


आरोपी युवक के घर से जाने के बाद पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की जानकारी पर सदर विधायक पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने कोतवाल से युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन




एक मोहल्ला निवासी चौदह वर्षीय किशोरी ननिहाल में रहती है। शनिवार रात वह घर में सो रही थी। किशोरी के अलावा घर में वृद्ध नानी व नि:शक्त मामा थे। किशोरी की मां दो बच्चों के साथ अमेठी जिले में अपने गांव गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में घर के सामने किराये पर रह रहा हसीब दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशेार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने नानी को घटना की जानकारी दी।


किशोरी के चचेरे मामा ने पीड़िता की मां को फोन पर मामला बताया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। सौ नंबर पुलिस लगभग तीन घंटे बाद पहुंची। इसके बाद सदर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।


घटना से दो पक्षों में तनाव फैल गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर कोतवाल अरविंद सिंह से मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया।




कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।


- परिजनों को बताने पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी दूसरे वर्ग का होने और पुलिस की सुस्ती से पनपा आक्रोश, सदर विधायक पहुंचे, तब पुलिस हरकत में आई, दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed