{"_id":"59d7cc704f1c1bc8678b4742","slug":"121507314800-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक का पहिया बदलते समय चालक को रौंदा
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थाने के निकट ट्रक का पहिया बदलते समय अज्ञात वाहन ने चालक को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। क्लीनर ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बाराबंकी जिले के प्रतापगंज लक्षबर का रहने वाला था।
बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज के प्रतापगंज लक्षबर बजहा निवासी कमलेश (35) पुत्र मेवालाल ट्रक चालक था। वह गुरुवार रात झांसी से गिट्टी लादकर बाराबंकी जिले के फतेहपुर जा रहा था। साथ में बाराबंकी के सल्हा गांव निवासी ट्रक क्लीनर ओमकार भी था। रात लगभग दो बजे लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र के निकट ट्रक का अगला पहिया पंचर हो गया।
क्लीनर ओमकार ट्रक के नीचे जैक लगाने चला गया। चालक कमलेश पहिया खोलने लगा। तभी कानपुर से लखनऊ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। कमलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। क्लीनर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में कमलेश की पत्नी मिथलेश के अलावा बच्चे आशीष व मांशी हैं।
विज्ञापन
भाई की भी सड़क हादसे में हो चुकी है मौत
भतीजे पंकज ने बताया कि मृतक कमलेश दो भाई थे। बड़ा भाई फूलचंद्र भी चालक था। फूलचंद्र की पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। कमलेश के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। कमलेश की मौत से परिजन बेहाल बने रहे।
- अजगैन थाने के निकट हुआ हादसा, क्लीनर की सूचना पर पुलिस व परिजनों को हुई जानकारी, मृतक बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज के प्रतापगंज लक्षबर का निवासी था
अमर उजाला ब्यूरो