{"_id":"5b7c5e3942c79246353bafb1","slug":"11534877241-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर का लॉकर तोड़ चोरों ने पार की 1.30 लाख की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर का लॉकर तोड़ चोरों ने पार की 1.30 लाख की नगदी
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में ही मेडिकल स्टोर संचालित होने से चोरों ने घर में रखी 1.30 लाख की नगदी पार कर दी। देर रात परिजनों ने मेडिकल स्टोर का लॉकर टूटा देखा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बड़ा चौराहा निवासी राजेंद्रदत्त गुप्ता के घर में ही चंद्रा मेडिकल स्टोर संचालित है। सोमवार को वह घर में ताला लगाकर शाहजहांपुर रिश्तेदारी में गए थे। रात में शटर का ताला तोड़ चोर मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहां रखे लॉकर का तोड़कर 1.30 लाख की नगदी पार कर दी। देर रात परिजन घर आए और लाकर टूटा देखा। चोरों ने केवल लॉकर तोड़ा इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी जानने वाले ने ही यह काम किया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।