फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,up news,unnao news,unnao

महिला टेक्नीशियन का घर में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 26 Sep 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,unnao news,unnao
उन्नाव। आदर्श नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही बिजली विभाग में तैनात महिला टेक्नीशियन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति के अनुसार घटना के समय नवरात्र की खरीदारी करने बाजार गया था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव शिवदीनखेड़ा निवासी मोहित पटेल की पत्नी दीपांजलि उर्फ ज्योति (30) पीडी नगर स्थित उपकेंद्र में टेक्नीशियन के पद पर तैनात थीं। पति के साथ आदर्श नगर मोहल्ले में विमला देवी के मकान में किराये पर रहती थीं। पति कानपुर के मरियमपुर अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पति-पत्नी गांव गए थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों कमरे पर आए। सोमवार से नवरात्र होने की वजह से दोनों ने पहले कमरे की सफाई की। बाद में पति को सामान लेने भेज दिया। इसी बीच बीघापुर के गांव सरांय निवासी सुनील कुमार ने बेटी दीपांजलि के मोबाइल पर फोन मिलाया। उत्तर न मिलने पर दामाद मोहित को फोन किया और बेटी से बात कराने के लिए कहा। इस पर दामाद ने बाजार से घर जाकर फोन मिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो देखा पत्नी का शव दुपट्टे के बने फंदे पर लटक रहा है। उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को बताया। अस्पताल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पति ने बताया कि 10 फरवरी 2022 को दोनों का विवाह हुआ था। पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है।
पति से दो दिन पहले मारपीट की भी चर्चा है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। ससुराल और मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इन बिंदुओं पर पुलिस की नजर
घटना के बाद से पुलिस को मृतका का मोबाइल नहीं मिला है। ससुराल से लौटने के दो घंटे में ऐसा क्या हुआ कि जिससे यह घटना हुई। पति के अनुसार वह बाजार गया था। उसके जाने के बाद किसी से फोन पर या घर आने वाले से कोई बात हुई क्या। बिजली विभाग में साथ काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed