फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,up news,unnao news,unnao

उन्नाव : पारिवारिक कलह में श्रमिक ने फंदे पर लटक दी जान

Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,unnao news,unnao
बीघापुर। गयाबक्सखेड़ा गांव में पारिवारिक कलह के चलते श्रमिक ने घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शौच के लिए गए लोगों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गयाबक्सखेड़ा निवासी शयाम लोधी (25) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे बेटी स्वाती को बाजार लेकर गए थे। रात करीब आठ बजे वापस आने पर पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद होने लगा। कुछ देर घर में रुकने के बाद बिना बताए कहीं चले गए। घर से 50 मीटर दूर लालकुआ-ऊंचगांव मार्ग पर पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

रात में घर न आने पर परिजनों ने तलाश की तो शव लटका देखा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मृतक का दो साल का बेटा कार्तिक भी है। पिता राजकिशोर दिव्यांग हैं। बेटे की मौत से मां केशकली और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारासगवर एसओ राजपाल ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed