फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः थाने से भागा वांछित, दीवान निलंबित

Thu, 14 Jul 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पाटन। मवेशी चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ा वांछित थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग गया। गिरफ्तारी दर्ज न होने से पुलिस घटना को दबाने की कोशिश में जुटी रही। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों की जांच में मामला सही मिला। लापरवाही में दीवान को निलंबित किया गया है। एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुनऊखेड़ा नहर पुलिया के पास नौ जून को ग्रामीणों ने लोडर में लदी भैंस व गौरैया निवासी चालक संजय को पकड़ कर पुलिस को दिया था। मुनऊखेड़ा निवासी अर्पित सिंह भाग निकला था। बुधवार रात पुलिस ने मुडियनखेड़ा गांव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान वांछित व पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई थी। बुधवार देर रात थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने अर्पित की गिरफ्तारी की बात स्वीकारी थी। बताया था कि उस पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार भोर पहर अर्पित पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। हथकड़ी सहित भाग जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने एसओ से घटना की जानकारी ली। पता चला कि आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी नहीं हुई थी। उसे हथकड़ी भी नहीं डाली गई थी। पुलिस जवानों की नजर बचाकर थाने से भाग गया। लापरवाही पर एसपी ने थाने के दीवान कृष्ण दुबे को निलंबित कर दिया है। अर्पित सिंह का भाई अतुल सिंह भी टॉप टेन अपराधी है। वर्तमान में जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed