फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पेशी पर नहीं पहुंचे सदर व पुरवा विधायक

Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। दो विधानसभा चुनाव के दौरान सदर व पुरवा विधायक पर दर्ज आचार संहिता के मामले में दोनों विधायक पेशी पर नहीं पहुंचे। इस पर अधिवक्ता ने हाजिरी माफी का न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख चार मई दी है।
विज्ञापन

साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर विधायक पंकज गुप्ता पर गंगाघाट, सदर कोतवाली और माखी थाने में आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए थे। वहीं, पुरवा विधायक अनिल सिंह पर साल 2017 में पुरवा कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। इन मामलों में मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय की कोर्ट में पेशी थी, दोनों विधायक न्यायालय नहीं पहुंचे। विधायकों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हाजिरीमाफी का प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई के लिए अगली तारीख चार मई दी गई है। अभी तक दोनो विधायकों समेत मौजूदा और पूर्व विधायकों पर दर्ज मामलों की सुनवाई अपर जिला जज एमपीएमएलए कोर्ट में हो रही थी। वहां से इन मामलों को सुनवाई के लिए एसीजेएम न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि पूर्व विधायक उदयराज यादव के मामले की सुनवाई अभी भी वहीं पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed