फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

तेज रफ्तार टेंपो पलटने से छात्र की मौत

Tue, 18 Jan 2022 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
crime
अनुभव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। तेज रफ्तार टेंपो ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से छात्र की मौत और छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्लागंज के गंगानगर निवासी इंद्रजीत प्रजापति का इकलौता 18 वर्षीय बेटा अनुभव कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार को वह अचलगंज के बेथर में रहने वाले नाना रामलखन के घर जाने के लिए टेंपो से निकला। अनुभव के अलावा छह अन्य यात्रियों को लेकर टेंपो चालक शुक्लागंज से शहर की ओर निकला। करोवन मोड़ के पास अचानक ब्रेकर पड़ने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। नीचे दबने से अनुभव की मौत हो गई।
विज्ञापन

माखी के लगलेसरपुर गांव निवासी ब्रह्मा पाल, उसकी पत्नी सीता, अचलगंज के रमचरामऊ गांव निवासी प्रेमशंकर समेत छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने टेंपो को सीधा कर घायल यात्रियों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनुभव की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता इंद्रजीत व मां मीरा बदहवास हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed