{"_id":"61c22b436dc3290e405e2a79","slug":"crime-unnao-news-knp670935530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक में लगाई कंडम वाहन की नंबर प्लेट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक में लगाई कंडम वाहन की नंबर प्लेट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। कंडम वाहन की नंबर प्लेट मैजिक में लगाकर चला रहे युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास मंगलवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मदारनगर की ओर से आ रही मैजिक को पुलिस ने रोका। जांच के दौरान मैजिक में लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। चालक ने जो कागजात पुलिस को दिए वह भी दूसरे वाहन के थे।
चालक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साईंपुर सगौड़ा निवासी रामबेटा ने पुलिस को बताया कि उसके पास पहले एक मैजिक थी, जो कंडम हो गई थी। उसने एक अनजान व्यक्ति से दूसरी मैजिक खरीदी और कंडम वाहन की नंबर प्लेट इसमें लगाकर चलाने लगा। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर मैजिक कब्जे में ले ली।