फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

नाली में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बिछिया(उन्नाव)। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात किसान का शव खेत के पास नाली में पड़ा मिला। परिजनों ने नाक से खून बहने व गले में निशान मिलने की बात कहकर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट न मिलने और मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद मजरा के रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी संतोष गौतम (49) खेती करने के साथ ही दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में 10 वर्षों से ठेकेदारी कर रहा था। सोमवार की देर रात उसका शव खेत के पास नाली में पड़ा मिला।
विज्ञापन

पत्नी कमला के अनुसार सोमवार की शाम छह बजे पति खेत से घर पहुंचे और खाना खाने लगे। इसी दौरान उनके पास एक फोन आया। बात करने के बाद वह खाना खाकर फिर से खेत पर चले गए। रात लगभग 10 बजे पति को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। बाद में घर से एक किलोमीटर दूर इब्राहिमाबाद व कलंदरखेड़ा के बीच रूपराम व सुरेश यादव के खेत के पास बनी पानी की नाली में पति का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रजमोहन सैनी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी समेत अन्य परिजनों ने बताया कि संतोष के नाक से खून निकलने के साथ ही गले में चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed