{"_id":"61b77d7a8e985966f7693d8b","slug":"crime-unnao-news-knp669348690","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। मार्ग दुर्घटनाआें में एक युवक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के आशायस गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (28) पुत्र रामप्रकाश गांव के बकरीदी (45) पुत्र हामिद के साथ बाइक से आसीवन मेला देखने गया था। सोमवार देर शाम घर लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बारीथाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को मियागंज सीएचसी ले जाया गया। वहां पुष्पेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। बकरीदी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुष्पेंद्र परिवार का इकलौता था। उसकी मौत से मां मिथलेश व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुष्पेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।
आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला विनोवा नगर निवासी मंशाराम (35) सोमवार शाम अपनी मां शांति (55) को लेकर बाइक से माखी क्षेत्र के गांव खड़हरा गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय मुंशीगंज रसूलाबाद मार्ग पर औराई पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मंशाराम व उसकी मां घायल हो गई। दोनाें को सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंशाराम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंशाराम हेलमेट नहीं लगाए था।
हंसाखेड़ा गांव निवासी दिनेश सोमवार को कस्बा रसूलाबाद बाजार आया था। दोपहर बाद घर लौटते समय अजमत नगर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। कनिगांव निवासी छेदीलाल की बाइक उन्नाव-संडीला मार्ग पर डालखेड़ा गांव के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आसीवन के सिद्धनाथ निवासी सुरेंद्र की बाइक को सबलगढ़ी मोड़ के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वह और पीछे बैठा दोस्त सर्वेश भी घायल हो गया। एक अन्य घटना में हैदराबाद कस्बे में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार शास्त्रीनगर निवासी संजीत घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।