फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बाढ़ के पानी में डूबकर बच्चे की मौत

Wed, 27 Oct 2021 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
crime
अनिकेत का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। गंगाकटरी के शहरिया सलेमपुर में छह वर्षीय बच्चा बाढ़ के पानी में डूब गया। मंगलवार शाम खेलते हुए वह अचानक लापता हुआ था। 24 घंटे बाद बुधवार शाम उसका शव घर से 150 मीटर दूर पर एक पानी भरी खंती में मिला। शव बाहर निकाले जाने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाजामऊ एहतमाली व उसके मजरा शहरिया सलेमपुर में बाढ़ का पानी भरा है। शहरिया सलेमपुर निवासी शिवदुलारे का छह वर्षीय बेटा अनिकेत मंगलवार शाम पांच बजे घर में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। घर में बच्चे को न देख परिजनों ने खोजबीन की। गांव में गंगा के बाढ़ का पानी भरा होने से डूबने के अंदेशे पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, पर अनिकेत का पता नहीं चल सका। 24 घंटे बाद बुधवार शाम छह बजे घर से 150 मीटर दूरी पर रास्ते के बगल की खंती में गांव की पूजा की मां ने बच्चे का शव देखा। उसने ग्रामीणों व बच्चे के परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

खंती से शव निकाले जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां शिमला व पिता शिवदुलारे बदहवास हो गए। मृतक अनिकेत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अमन व वरुण भी अनिकेत का शव देख बेहाल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पानी भरी खंती में मिलने की जानकारी परिजनों ने दी है।

बच्चे की मौत पर बिलखती मां शिमला व अन्य परिजन। संवाद

बच्चे की मौत पर बिलखती मां शिमला व अन्य परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed