{"_id":"616592c88ebc3e0ec56f536d","slug":"crime-unnao-news-knp6578101150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान किशोरी ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दही थाना क्षेत्र में ममता की मौत पर बेहाल परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सोनिक। बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लीवर की बीमारी से परेशान होने और इलाज के रुपये न होने पर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन
शहजादपुर मजरे सोनिक निवासी 17 वर्षीय ममता ने सोमवार देर रात आंगन के जाल में दुपट्टे के सहारे लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त परिजन बाहर सो रहे थे। सुबह पिता ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वह पड़ोसी की छत से जीने के रास्ते घर पहुंचा तो बेटी का शव लटकता देख दंग रह गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि बीमारी शरीर को कमजोर कर रही है। इलाज के रुपये न होने पर परेशान होने से आत्महत्या कर रही हूं। सुसाइड नोट कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से छोटी बहन सरिता, भाई समर 10, मां माया व पिता अजय का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार पिता खेती कर परिवार का गुजारा चलाता है। बीमारी का इलाज कराने के लिए ममता सिलाई का भी काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।