फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले ने महिला का कुचला

Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
लउन्नाव-हरदोई मार्ग उम्मरखेड़ा गांव के सामने हुई घटना के बाद जाम लगाए लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। फसल की रखवाली कर शाम को घर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही काफिले के कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनाें व ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। बांगरमऊ विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। सरकारी मदद दिलाने का अश्वासन दिया। बेटे ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर से मां की मौत होने की तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

गांव हफीजाबाद निवासी सुरजादेई (50) सोमवार को उम्मरखेड़ा गांव के पास स्थित खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली करने गई थी। शाम छह बजे पैदल घर लौट रही थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सड़क पार करते समय सफीपुर से बांगरमऊ की ओर जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के काफिले में शामिल वाहन ने सुरजादेई को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे काफिले के कई और वाहन उसके ऊपर से निकल गए। महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर बेटा गोविंद, नरेंद्र, पति सुरेश गौतम सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए। मौत की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मार्ग पर जाम लगा दिया। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस के साथ ही बांगरमऊ थाने से फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा। भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे। परिजन व ग्रामीण वाहन सवार लोगों पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने काफी देर तक कार्रवाई करने और शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटे बाद प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क से हटे और जाम खुला। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे गोविंद ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से महिला की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर की जानकारी पर काफी संख्या में सपाई सपा नेता शशांक शेखर सिंह के साथ फतेहपुर चौरासी थाना पहुंचे। इनका कहना था कि हादसा सपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले से नहीं हुआ है। सपाइयों ने शोर शराबा भी किया। एसडीएम रश्मि सिंह भी मौके पहुंचीं। रात 9:30 बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों के जाम लगाने से उन्नाव-हरदोई मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। स्थिति यह हो गई छोटे व बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अति व्यस्ततम सड़क होने से गाड़ियों में बैठे लोग परेशान नजर आए। सबसे अधिक परेशानी उन वाहन स्वामियों को हुई जिनके साथ छोटे बच्चे थे। एक घंटे बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed