बांगरमऊ। बांगरमऊ-हरदोई मार्ग पर ग्राम दुल्लापुरवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट से किसान की मौत हो गई। वह घरेलू सामान खरीदने साइकिल से बांगरमऊ जा रहा था। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम जगटापुर निवासी किसान आदित्य कुमार (55) शनिवार दोपहर साइकिल से घरेलू सामान खरीदने बांगरमऊ के लिए निकला। दुल्लापुरवा पेट्रोल पंप के पास हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल से उछलकर सड़क पर गिरने से आदित्य के सिर में गंभीर चोट आ गई। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी कांति, बेटे शिवम, आशू, शुभम व बेटी राखी, रितु का रोकर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला।

रोती बिलखती काली साड़ी में मृतक की पत्नी कांता देवी व पीले कुर्ते में बेटी पुत्री राखी। संवाद- फोटो : UNNAO