फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

घर में मरणासन्न मिली महिला, जेवर गायब

Sat, 14 Aug 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
भाटमऊ में महिला के मरणासन्न हालत में मिलने की सूचना पर जांच करने पहुंचे सीओ व एसओ। संवाद - फोटो : UNNAO
असोहा। भाटमऊ में घर के बरामदे में महिला मरणासन्न हालत में मिली। महिला के शरीर से पहनेे जेवर भी गायब मिले। ग्रामीणों का कहना है कि लुटेरों ने महिला को पीटकर मरणासन्न कर दिया और शरीर में पहने जेवर लेकर भाग निकले। महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से हैलेट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रूपरानी पत्नी स्व. राजबहादुर गुरुवार रात घर के बाहर बने बरामदे में सो रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो रूपरानी को मरणासन्न हालत में देखा। डायल-112 को सूचना देते हुए पड़ोसियों ने रूपरानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी रूपरानी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रूपरानी पति की मौत के बाद बच्चे न होने के चलते घर में अकेले ही रहती है। घायल महिला के गले की चेन, लाकेट, नाक की बेसर व पायल गायब होने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले महिला को पीटा और उसके बाद जेवर छीनकर भाग निकले। हमले के दौरान रूपरानी के सिर व मुंह में गंभीर चोट आई। महिला के मरणासन्न किए जाने की जानकारी होते ही पुरवा सीओ विक्रमाजीत व थाना प्रभारी राजू राव घटनास्थल पर पहुंचे। रूपरानी के भाई रामशंकर ने भतीजे सोनू के ऊपर शक जताते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके सोनू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed