फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दो बाइकें भिड़ी, युवक की मौत, दो घायल

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। हैदराबाद के पौशाला के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के वक्त बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

ऐनी खुर्द निवासी श्रीकृष्ण का पुत्र जितेंद्र रैदास (25) जार्डन में एक लांड्री में काम करता था। वह ढाई साल बाद 12 जुलाई को अपने घर आया था। बुधवार को उसका बड़ा भाई दिलीप लुधियाना से गांव आ रहा था। जितेंद्र बड़े भाई दिलीप को लेने बाइक से मियागंज जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर पौशाला चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र, दूसरी बाइक पर सवार गंगादीनखेड़ा निवासी मोइनुद्दीन (25), उसका दोस्त लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी शोएब अली (18) व हरदोई निवासी अलीरजा (30) घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी मियागंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जितेंद्र के घर कोहराम मच गया। घायलों में मोइनुद्दीन व शोएब को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पांच भाई दिलीप, विकास, कपिल व शैलेंद्र में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

जितेंद्र ढाई साल पहले अपने एक परिचित की मदद से जार्डन गया था। वह तीन साल बाद घर लौटा था। 32 दिन वह परिवार के साथ रहा। इसी महीने के आखिरी सप्ताह में उसे वापस विदेश जाना था। कुछ दिन पहले जितेंद्र की लुधियाना में रहने वाले भाई दिलीप से बात हुई तो उसने मिलने की इच्छा जताई। भाई से मिलने के लिए दिलीप घर आ रहा था। भाई से मिलने से पहले ही जितेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वर्षों बाद भाई को देखने की हसरत लिए दिलीप घर पहुंचा तो शव देख बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed