{"_id":"6106e8388ebc3e8404728d07","slug":"crime-unnao-news-knp643754953","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली लाठियां, पिता-पुत्र की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चली लाठियां, पिता-पुत्र की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। नशे की हालत में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर डंडे चले। पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वसैना के मजरा ललऊखेड़ा गांव निवासी रामकृष्ण (50) अचलगंज की बाजार से घर की ओर जा रहा था। उसका आरोप है कि रास्ते में गांव का संजय नशे की हाल में मिल गया और गाली-गलौज करने लगा। दोनों गांव पहुंचे तो विवाद इस कदर बढ़ा कि लाठियां चल गईं।
मारपीट के बीच शोर सुनकर संजय के पिता 70 वर्षीय रामप्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। रामकृष्ण ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से संजय व उनके पिता रामप्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रामकृष्ण को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।