फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पत्नी के हत्यारोपी का शव तालाब में मिला

Sat, 31 Jul 2021 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर में पत्नी के हत्यारोपी पति बबलू का तलाब से शव निकालती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति का शव शनिवार सुबह तालाब में मिला। घटना के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रहा। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्मग्लानि में तालाब में कूदकर खुदकुशी करने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

किला बाजार गड़हा निवासी बबलू लोध ने पत्नी रिंकी के पहले पति से जन्मे तीन साल के बेटे ईशू पर गुरुवार रात जानलेवा हमले की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किया। रिंकी बचाने पहुंची तो शरीर में कुल्हाड़ी के 11 वारकर उसकी हत्या कर दी थी। मोहल्ले के लोगों को आता देख बच्चे को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थी। शनिवार सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर तालाब में उसका शव मिला। बबलू की जुबान बाहर निकली होने पर लोगों में उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा तेज हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी की पत्नी की बहन व बहनोई को बुलवाकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट आने का इंतजार करने लगी। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। सीओ बीनू सिंह ने बताया हत्यारोपी बबलू का शव घटना के दूसरे दिन तालाब में मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। इस कारण रिंकी व बबलू के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि के बाद यह अंदेशा है कि नशा उतरने के बाद आरोपी को अपने किए पर पछतावा हुआ और उसने जान दे दी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या की चर्चा पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन

रिंकी के हत्यारोपी पति बबलू द्वारा 15 दिन पूर्व पुलिस को पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दिए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बबलू ने पुलिस को बताया था कि पत्नी झगड़ा करने के बाद घर से जेवर लेकर मायके चली गई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने बबलू द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकी के हत्यारोपी पति बबलू का शव तालाब में मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली मृतक की पत्नी की बहन व बहनोई को बुलाया। यहां से उसे थाना ले जाया गया। इसी बीच चर्चा फैल गई कि पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए बहन व बहनोई को उठाया है। सीओ ने किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार किया है।

पहले पति से अलग होने के बाद जन्में बेटे ईशू को पिता का नाम देने व उसका भविष्य संवारने के लिए रिंकी ने बबलू से दूसरी शादी की थी। शादी से पहले ही उसने बबलू से यह वादा लिया था कि वह ईशू को अपना बेटा मानकर पालन-पोषण करेगा। उसने यह वादा भी किया था, लेकिन बाद में वह बदल गया और मासूम से नफरत करने लगा। नफरत में अंधे बबलू ने बच्चे को मारने के इरादे उस पर कुल्हाड़ी से वार किए थे। अपने कलेजे के टुकड़े की जान बचाने के दौड़ी रिंकी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed