{"_id":"60f47d1f8ebc3e6c2e60158b","slug":"crime-unnao-news-knp641043465","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली सफाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली सफाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। सेरवईया गांव में शनिवार की शाम सरकारी नाली की सफाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
सेरवईया गांव में शनिवार की शाम मनरेगा के तहत खेत में बनी नाली की सफाई का कार्य किया जा रहा था। तभी मनरेगा के मेट पर गांव की ही एक महिला ने नाली की ईंटों को निजी काम में लगाए जाने का आरोप लगाया। इस पर मेट व महिला में कहासुनी होने लगी।
बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से घर के अन्य परिजन भी मौके पर आ गए और मारपीट होने लगी। गांव के अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है।