{"_id":"60f4799b8ebc3e6d7a2c7a60","slug":"crime-unnao-news-knp641042296","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद भी नहीं पकड़े गए तीन हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद भी नहीं पकड़े गए तीन हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में छह दिन पहले युवक की गला दबाकर की गई हत्या में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन तीन अन्य आरोपियों को घटना के छह दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दविश दी जा रही है।
शेखपुर गांव निवासी रामलखन गुप्ता का शव 13 जुलाई की सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस के पटकापुर गांव निवासी राजेश, सुमित, रज्जन यादव व संदीप पर बेटे को रंजिश में मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसमें मुख्य आरोपी राजेश को हसनापुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।