{"_id":"60eed7798ebc3ef9fe5a1828","slug":"crime-unnao-news-knp6400585152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/उन्नाव। अजगैन और सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने किसान के घर और दुकान को निशाना बना नगदी-जेवर समेत लाखों का अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
खड़ेहरा गांव निवासी किसान नीरज का लखनापुर-नवाबगंज मार्ग पर घर है। वह खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता है। मंगलवार शाम नीरज मजदूरी के लिए लखनऊ निकल गया। घर पर पत्नी संगीता व मां गुन्ना रात में खाना खाने के बाद सोने चली गईं। देर रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगा कमरे में रखे बक्से, एलईडी टीवी, चार कीमती मोबाइल फोन पार कर दिए। एक बक्से का ताला तोड़कर जेवर कब्जे में लेकर चले गए। सुबह घर से कुछ दूर पर ग्रामीणओं ने खुले बक्से पड़े देखे।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंडी परिषद के सामने इलेक्ट्रिशियन नसीम की दुकान है। इसमें वह चौपहिया वाहनों के इलेक्ट्रिक संबंधी कार्य करता है। मंगलवार रात चोरों ने शटर का कुंडा तोड़कर दुकान से कीमती सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नसीम ने चोरों द्वारा 50 हजार से अधिक का सामान पार करने की बात कही है।