{"_id":"60e5dc4a8ebc3ef40b55495c","slug":"crime-unnao-news-knp638848431","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म में पांच को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म में पांच को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि छात्रा के कलमबंद बयान के आधार पर हुई है। घटना में शामिल नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा 16 जून को घर से लापता हो गई थी। पिता ने पांच लोगों पर बेटी को अगवा करने का शक जता एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान अचलगंज कस्बे में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाने वाले मुख्य आरोपी प्रवीण जायसवाल ने बयान में चार अन्य लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर छात्रा को तीन जुलाई को फैजाबाद से खोज निकाला था। पांच जुलाई को मेडिकल परीक्षण व छह जुलाई को न्यायालय में कलमबंद बयान कराए। बयान में किशोरी ने पांचों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण जायसवाल, सिरकी मोहाल कानपुर निवासी कृष्णा ठाकुर, घुमनी बाजार थाना फीलखाना कानपुर निवासी नमन, बाबा घाट सिविल लाइन कोतवाली कानपुर निवासी सुंदर व दाल मंडी थाना फतेहगंज फैजाबाद निवासी सुरेश को अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर लिया।