{"_id":"60de12428ebc3e549a49426a","slug":"crime-unnao-news-knp637709055","type":"story","status":"publish","title_hn":"माखी दुष्कर्म पीड़िता के फुफेरे भाई को पीटा, चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माखी दुष्कर्म पीड़िता के फुफेरे भाई को पीटा, चाकू मारा
विज्ञापन
चकलवंशी। बुधवार रात माखी दुष्कर्म पीड़िता के फुफेरे भाई को गांव के लोगों ने लोहे की रॉड से पीटकर व चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार, फूफा उसके चाचा के केस में गवाह हैं और आरोपी लगातार गवाही वापस लेने का दबाव बना पूर्व में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिए गनर दिया पर छह माह बाद वापस ले लिया। इसके चलते घटना को दोबारा अंजाम दिया गया है। एएसपी ने घायल के पिता के गवाह होने से इंकार करते हुए मारपीट करने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
माखी गांव निवासी संदीप पुत्र शिवनाथ के अनुसार उसके पिता दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के केस में गवाह हैं। पूर्व विधायक के लोग लगातार उसके पिता पर गवाही वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को वह रऊ चौराहा से लौट रहा था। पूर्व विधायक पक्ष के बालेंद्र सिंह ने अपने बड़े भाई शैलेंद्र सिंह व दोस्त रामजी के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली देकर गवाही वापस लेने की धमकी दी। किसी तरह वहां से निकलकर माखी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देकर घर आ गया। रात आठ बजे दुकान से बल्ब लेने गया। वहां घात लगाकर खड़े बालेंद्र ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर लोहे के रॉड व चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। बताया कि इससे पूर्व बालेंद्र ने 30 अगस्त 2019 को उसके पिता शिवनाथ को पीटा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। 7 जून को भी आरोपियों ने उसे पीटा था। पुलिस ने बालेंद्र सिंह का शांतिभंग में चालान किया था।
दुष्कर्म पीड़िता ने भी सोशल मीडिया के जरिए फुफेरे भाई को पीटे जाने पर सवाल खड़े किए है। पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दवाब में 2018 में हुई घटना की तरह दूसरी घटना की योजना बनाई जा रही है। एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल युवक का पिता गवाह नहीं है। घायल की तहरीर पर बालेंद्र, उसके भाई शैलेंद्र व रामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।