फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

आसमान से बरसी आफत ने मचाई तबाही

Wed, 09 Jun 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। तीन घंटे आसमान से बरसी आफत ने चारों तरफ तबाही मचा दी। बरसात और तूफान से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। एक पेड़ के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। पत्नी और बच्चों को भी चोटें आईं। जगह-जगह पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 5 बजे शुरू हुई बारिश 8 बजे तक जारी रही। इस दौरान हसनगंज में 12, उन्नाव व सफीपुर में 4-4 और पुरवा में एक मिमी बारिश हुई। पुरवा के मिर्रीकला में आए तूफान में गांव निवासी 38 वर्षीय जयपाल के घर के बाहर लगा बरगद का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर जयपाल दब गया और मौत हो गई। पत्नी निशा और बच्चों को चोटें आईं। तूफान से गांव में 20 पेड़, 10 खंभे व विद्युत ट्रांसफर गिर गए। 10 घरों की रेलिंग टूट गई। जयपाल की मौत से पत्नी निशा, पुत्र नितिन व पुत्री नैना का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश चौरसिया व तहसीलदार नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कृषक बीमा दुर्घटना योजना तथा दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। प्रधान धुन्नर लाल से कहा कि मकान रहने लायक न होने से पंचायत भवन में पत्नी व बच्चों को रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराएं। प्रधान पुत्र धुन्नर लाल लोधी ने निशा को पांच हजार रुपये की सहायता दी। जगपाल के दरवाजे पेड़ के नीचे बंधी गाय भी दबकर मर गई। लेखपाल शशिबिंदु ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। रामकुमार सिंह, रामबाबू, मोनू, अर्जुन, बैजनाथ, सिद्धनाथ, लवकुश व भीखा की रेलिंग टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान व बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट रहा। शहर में 33 हजार केवी लाइन के ब्रेक डाउन होने से इंदिरानगर, पीडीनगर, मोतीनगर, बाबूगंज, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, पूरननगर आदि क्षेत्रों की बिजली कई घंटे तक गुल रही। पुरवा के मिर्रीकला फीडर से जुड़े 20 गांवों मिर्रीकला बाजारखेड़ा, कुशालखेड़ा, बरभीखेड़ा, धौरहरा, अभूषा तल्हौरी, फतेहगंज, जाफरखेड़ा, मोहम्मदपुर, मदारीखेड़ा, अजयपुर, दौलतखेड़ा, गोपीनाथखेड़ा व भूपतिपुर में बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई अशोक पाल ने बताया कि मिर्रीकला में तूफान से पोल टूटे हैं। 20 गांवों की आपूर्ति ठप है। मरम्मत कराई जा रही है। बुधवार तक आपूर्ति बहाल हो पाएगी।

खरीद केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि गेहूं को बचाने के बंदोबस्त नहीं गिए गए थे। बांगरमऊ नगर की मंडी में स्थित पीसीएफ, साधन सहकारी समिति पिड़ना, (गल्ला मंडी समिति पीसीएफ) के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा खरीदा गया आठ सौ बोरी गेहूं भीग गया। नालियों में जलभराव हो जाने के कारण सेंटर पर लगी गेहूं की बोरियां जलमग्न होकर पूरी तरह से भीग र्गइं। उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पन्नी हटवाकर देखा तो सारी बोरिया भीगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed