फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जाए

Wed, 19 May 2021 06:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में टीम 9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और दवाओं की उपलब्धता रखी जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में आईसीयू, ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की जाए। एंबुलेंस सुचारू रूप से चलाई जाएं। ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता हर समय होनी चाहिए। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका से कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करें। उसकी नियमित समीक्षा की जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डायग्नॉस्टिक सेंटर, पुरुष चिकित्सालय, जनरल वार्ड, कोविड टीकाकरण कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुरुष जनरल वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी ली। महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अंजू दुबे से गर्भवती महिलाओं के उपचार के बारे में पूछा। कहा कि मरीजों के बिस्तर साफ सुथरे होने चाहिए। प्रतिदिन चादरें बदली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed