फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

झुलसे मिले युवक की मौत

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। तीन दिन पहले झुलसे मिले उत्तराखंड के युवक की सोमवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि युवक अपने और नाम पते की ही जानकारी दे सका था। वह जलने के बारे में कुछ नहीं बता सका था। चर्चा है कि मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी के दौरान शरीर पर केमिकल पड़ने से वह झुलस गया था। इलाज की जगह फैक्टरी के लोगों ने उसे बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह कहीं खेत तो कहीं रेलवे लाइन के किनारे पड़ा रहता था। पुलिस ने परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगढ़ा गांव निवासी जगदीश सिंह ढैला 35 पुत्र टकोली दिमाग से आंशिक कमजोर था। पांच महीने पहले वह घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। 15 मई को मगरवारा चौकी पुलिस ने खेत के पास पड़ा देखा था। उसके शरीर का अधिकतर हिस्सा जला देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तराखंड की पुलिस की मदद से जगदीश के परिजनों को जानकारी देकर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed