{"_id":"60a3f7188ebc3ea2c45d3e18","slug":"crime-unnao-news-knp6291348174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे और जीते प्रधानों को हिदायत, झगड़े तो अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे और जीते प्रधानों को हिदायत, झगड़े तो अंदर
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव की खुन्नस में जिले में झगड़े बढ़ गए। कई क्षेत्रों में लाठी-डंडे चलने और फायरिंग में कई की मौत और कई घायल हो चुके हैं। एसपी के आदेश पर थानों में हारे व जीते प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के साथ थानाध्यक्षों की बैठकें शुरू हुई हैं। सभी को चेतावनी दी गई कि अब जरा भी झगड़े तो जेल के अंदर होंगे। सभी मिलकर कानून व्यवस्था ठीक रखने में पुलिस का सहयोग करें।
अचलगंज एसओ राघवन सिंह ने बैठक के दौरान सभी से कहा कि चुनाव में हार-जीत को लेकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे कानून व्यवस्था का उल्लंघन हो और लोगों में दहशत का माहौल बने। चेतावनी दी कि यदि किसी ने कानून व्यवस्था के उल्लंघन की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदर कोतवाली में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ कृपाशंकर व सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बैठक के दौरान सभी से सौहार्द बनाने की अपील की।
एएसपी ने चेतावनी दी कि माहौल खराब करना महंगा साबित होगा। बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी, मांखी, आसीवन, औरास, हसनगंज, अजगैन, बिहार व बीघापुर समेत अन्य थानों में भी बैठक कर पुलिस ने जीते व हारे प्रधान और बीडीसी सदस्य से कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की।