{"_id":"600f0a8f8ebc3ef91a2c9c78","slug":"crime-unnao-news-knp608146136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग व युवती का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग व युवती का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आदर्श नगर निवासी वृद्ध व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में युवती का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। परिजनाें ने आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
आदर्श नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध छेद्दन कानपुर के मरी कंपनी स्थित बोरा गोदाम में काम करते थे। रविवार को छुट्टी होने से वह घर पर ही थे। किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी होने के बाद छेद्दन कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद शंका होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो छत के कुंडे से उनका शव लटका देख दंग रह गए। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने वृद्ध द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
पुरवा। दलीगढ़ी निवासी छंगा की 20 वर्षीय पुत्री रहनुमा सोमवार सुबह परिजनों को चाय पकाकर देने के बाद कमरे में चली गई। मां सुघरा पड़ोस में अलाव तापने चली गई। कुछ देर बाद घर लौटी सुघरा बेटी रहनुमा का शव कमरे में कुंडे से लटका देख सन्न रह गई। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि छंगा ने बेटी के तनाव में रहने के कारण आत्महत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।