{"_id":"5ff604848ebc3e2f1476304f","slug":"crime-unnao-news-knp604392717","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान व मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान व मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
पुरवा में किराना दुकान से हुई चोरी की जांच करती पुलिस ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा/गंजमुरादाबाद। पुरवा व बांगरमऊ क्षेत्र में चोरों ने किराना दुकान-पान की गुमटी व एक घर को निशाना बना लाखों का सामान पार कर दिया। पुरवा में किराना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को चोर दिखाई दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव निवासी टिल्लू साहू की किराना दुकान से चोराें ने 20 हजार रुपये, इनाम के चांदी के सिक्के समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनिल सिंह ने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। जिसमें एक युवक पुलिस को दुकान में घुसता व निकलता हुआ दिखा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र महमदाबाद गांव में राधेलाल आठ महीने से परिवार सहित दिल्ली में है। वह वहीं रहकर मजदूरी कर रहा है। मंगलवार रात चोराें ने दरवाजे का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। सुबह पड़ोस में रह रहे पिता लीला ने बेटे को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। चोरों ने इसी गांव के सरोज कुमार की पान मसाले की गुमटी का ताला तोड़कर कीमती सामान पार कर दिया। पुलिस तीनों घटनाओं की जांच की बात कह रही है।