{"_id":"5fdf96ab8ebc3e3b6175c27f","slug":"crime-unnao-news-knp6011238119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली धातु को सोना बता ठगी करने वाले दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली धातु को सोना बता ठगी करने वाले दबोचे गए
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खड़े पीली धातु को सोना बताकर बेचने वाले ठग।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पीली धातु को सोना बताकर ठगी करने वाले एक महिला सहित दो जालसाजों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों ने अजगैन निवासी युवक को झांसा देने की फिराक में थे। दोनों फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के डेढ़ किलो पीली धातु भी बरामद की।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बक्तूखेड़ा गांव निवासी प्रशांत सिंह की नवाबगंज कस्बे में पान की दुकान है। 19 दिसंबर को उसकी दुकान पहुंचे एक युवक व महिला ने सोना बेचने की बात कही। कारण पूछने पर बताया कि उन्हें जमीन खरीदनी है इसलिए वह सोना बेचना चाहते हैं। प्रशांत के कहने पर युवक ने सोने के दो छोटे टुकड़े दिए। कस्बे के एक सराफ से चेक कराया गया तो वह असली निकले। इस पर प्रशांत को उन पर विश्वास हो गया। उसने 5 हजार रुपये भी दे दिए। युवक ने फिर प्रशांत से जमीन खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर प्रशांत ने इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था तुरंत न होने की बात कहकर रविवार को देने को कहा। रविवार को झांसेबाज युवक ने प्रशांत को रुपये लेकर सदर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास चौराहा के पास बुलाया।
प्रशांत अपने एक साथी के साथ पांच लाख रुपये लेकर गदनखेड़ा चौराहा पहुंचा। युवक के साथ रही महिला ने प्रशांत को पीले रंग की धातु के दो डिब्बे दिए। धातु को प्रशांत ने सराफ से जांच कराने के बाद ही रुपये देने की बात कही। युवक ने सोना असली बताते हुए चेक कराने से मना कर दिया। शक होने पर प्रशांत ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गदनखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने युवक व उसके साथ रही महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बालकराम व महिला ने जमुना देवी बताया। दोनों ने फिरोजाबाद जिले के थानाक्षेत्र उत्तर के जैन नगर खेड़ा निवासी बताया है। पुलिस ने दोनों के पास से डेढ़ किलो पीली धातु व सोने के दो टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस को शक है कि जालसाजों का बड़ा गिरोह है जो लोगों से ठगी करता है। पुलिस गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ की जा रही है।