फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

स्लाटर हाउस में मारपीट करने में चार गए जेल

Sun, 20 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
अचलगंज। बंथर स्थित स्लाटर हाउस में छह दिन पहले हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एग्रीकाम फूड प्रोसेसिंग कंपनी में लेबर आपूर्ति करने वाले ठेकेदार व सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट व तोड़फोड़ में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बहराइच जिले के थाना रुपई के गांव डीहा निवासी अमरेश, इसी थानाक्षेत्र के मुस्लिम बाग निवासी रियाज, हरपुरवा निवासी अकील व लखीमपुर जिले के थाना सरैंया के गांव मोहम्मदी बाग निवासी मासूम शामिल हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़, बलवा व संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी आशीष सिंह व धीरेंद्र सिंह अभी भी फरार हैं। मारपीट के चलते छठे दिन भी इकाई में उत्पादन कार्य ठप रहा।

थानाध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी को फैक्टरी गेट के बाहर तैनात किया गया है। मुख्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed