{"_id":"5fbbf6798ebc3e9b88176768","slug":"crime-unnao-news-knp595887674","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
आसीवन। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर हैदराबाद के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे मानसिक बीमार युवक को पीछे से तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के आगे का टायर निकल जाने से चालक मौके से भाग निकला।
कनिगांव निवासी इरशाद (24) पुत्र नूरअली मानसिक रूप से बीमार था। रोज की तरह सोमवार तड़के घर से निकल कर पैदल चकलवंशी-संडीला मार्ग पर पहुंच गया। हैदराबाद पौशाला चौराहे के समीप परियर की ओर से आ रहे ट्रक ने इरशाद को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। भागने की कोशिश में ईंट के ढेर से ट्रक टकरा गया। ट्रक का टायर निकलने से चालक खुद को फंसता देख मौके से भाग निकला। सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ राजेश सिंह ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर फोटो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की।
कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर बिलख पड़े। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया है। मृतक दस भाई व बहनों में तीसरे नंबर का था। मां नजर मुनिया व अन्य परिजन इरशाद की मौत पर बिलख उठे।