{"_id":"5f8f12018ebc3e74f325d09b","slug":"crime-unnao-news-knp589647429","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाया
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर सड़क जाम किए परिजन
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने व नामजदाें की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद परियर चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। चौकी प्रभारी के सीओ से मोबाइल पर वार्ता कराने व तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होने की बात कहने पर परिजन शांत हुए। जाम के दौरान लगभग एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरधाई गांव के मजरा इस्माइलपुर नौगवां निवासी सुशील पुत्र मोहन की पत्नी प्रियंका का शव सोमवार को घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव निवासी मृतका के पिता शिवप्रसाद ने दहेज में एक लाख रुपये व चेन की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था।
दामाद सुशील, ससुर मोहन, सास मोहिनी, ननद कांती व शिवानी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद परियर चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी कृष्णानंद पांडेय ने लोगों को समझाने की कोशिश की। परिजन सीओ को बुलाने की मांग पर अड़ गए। जिस पर चौकी प्रभारी ने सीओ सफीपुर कृपाशंकर से फोन पर वार्ता कराई। सीओ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने व अन्य की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिस पर परिजन शांत होकर शव लेकर चले गए।