{"_id":"5f8f11418ebc3e9b987d78a3","slug":"crime-unnao-news-knp589646295","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर राजू की मौत पर गमजदा परिजन।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। एक ईंट भट्टा में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत और साथियों द्वारा शव को ट्राली में रखकर भट्ठे पर छोड़ने की बात कही है। पुलिस तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रऊकरना गांव निवासी राजू लोध (28) पुत्र रामआसरे घर से डेढ़ किमी दूर एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह भट्ठे पर खड़ी ट्राली पर राजू का शव देख अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ मजदूरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। एसओ पवन सोनकर ने जांच शुरू की। राजू की मां राजश्री ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे उसका बेटा राजू खाना खाकर घर से डेढ़ किमी दूर स्थित ईंट भट्ठे पर गांव के रोहित पुत्र सोनेलाल, बौनामऊ गांव के मजरा लोखरियनखेड़ा निवासी राजू पुत्र कल्लू व एक अन्य के साथ जाने की बात कहकर निकला था।
पुलिस ने रोहित समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि राजू के साथ भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादी और आसीवन थाना क्षेत्र के पमेधिया निवासी मदनू शुक्ला के घर उतारने पहुंचे। देर रात ईंट उतारकर रसूलाबाद पहुंचे। वहां एक ढाबे पर चाय-नाश्ता किया। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भवानीखेड़ा के पास राजू ट्रैक्टर और ट्राली के बीच खड़ा होकर पेशाब करने लगा। तभी चालक ने ट्रैैक्टर आगे बढ़ा दिया। ट्रैक्टर का पहिया राजू के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। वह राजू को लहूलुहान व बेहोशी हालत में देखकर डर गए। रऊकरना गांव निवासी चालक अंकुर को बुलाया और राजू को ट्रैैक्टर की ट्राली में डालकर भट्ठा पहुंचे। राजू की सांसें थमी देख उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। एसओ पवन कुमार ने बताया कि तीनों मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक सीताराम को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--