फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गिरफ्तारी स्टे को नजरअंदाज करने पर दो दरोगा निलंबित

Tue, 20 Oct 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। किशोरी को भगा ले जाने के मामले में उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी स्टे मिलने के बाद भी बिना सम्मन तामीला कराए दरोगा ने उसे जेल भेज दिया। इसी मामले में उच्च न्यायालय में मौजूदा चौकी प्रभारी के पेश न होने पर न्यायालय ने दोनों उपनिरीक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने तत्कालीन व वर्तमान चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

थाना आसीवन के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी दिसंबर 2019 को बांगरमऊ के एक मोहल्ला में रहने वाले मामा के घर आई थी। वहां से वह रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने बांगरमऊ कोतवाली में पांच लोगों पर बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय बांगरमऊ कस्बा के चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने विवेचना में चार लोगों का नाम निकालकर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर गांव निवासी पुत्तीलाल को आरोपी बनाया। आरोपी पुत्तीलाल ने खुद को निर्दोष बता साक्ष्यों के साथ उच्च न्यायालय लखनऊ में अर्जी लगा गिरफ्तारी स्टे मांगा।
विज्ञापन

उसे उच्चन्यायालय से गिरफ्तारी स्टे मिल गया। तत्कालीन चौकी प्रभारी विजय प्रकाश ने बिना सम्मन तामील कराए पुत्तीलाल को जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ फिर से उच्च न्यायालय की शरण ली थी। उच्च न्यायालय ने वर्तमान चौकी प्रभारी को तलब किया पर वह पेश नहीं हुए। इस पर र्हाईकोर्ट ने पूर्व और वर्तमान चौकी प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि उच्चन्यायालय के निर्देश पर पूर्व बांगरमऊ कस्बा चौकी प्रभारी विजय प्रकाश व मौजूदा चौकी प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed