{"_id":"5f8741e68ebc3e9b9775034e","slug":"crime-unnao-news-knp5885127177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में मिला संविदा कर्मी का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में मिला संविदा कर्मी का शव, हंगामा
विज्ञापन
पोटस्मार्टम हाउस के सामने सड़क पर मौजूद मृतक रजत के परिजन व ग्रामीणों की लगी भीड़ ।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर पालिका में तैनात संविदा कर्मी का शव बुधवार सुबह डरियनटोला में नाली में मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले व सांस नली में कचरा मिलने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पेट में तरल पदार्थ मिलने से विसरा भी सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने नशे की हालत में नाली में गिरने से मौत की आशंका जताई है।
मीरपुर मरोचा गांव निवासी रजत पाल (25) पुत्र राजेश नगर पालिका के जलकल अनुभाग में संविदा पर 12 सालों से ट्रैक्टर चला रहा था। मंगलवार को ड्यूटी के बाद वह रात में घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह डरियनटोला में अधिवक्ता विनोद शर्मा ने घर के सामने नाली में युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इस पर पता देखकर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के बड़े भाई धर्मपाल ने हत्या कर शव नाली में फेंके जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जलकल अनुभाग से किसी अधिकारी के न पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद परिवार व गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिलाकर शांत कराया। तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
--
एक साल पहले हुई थी शादी
जलकल कर्मी रजत की शादी अप्रैल 2018 में असोहा के दरसवां गांव निवासी हीरा की बेटी रेखा से हुई थी। एक सात माह की बेटी नित्या है। पति की मौत से रेखा का रोकर बुरा हाल रहा। पति की मौत के बाद उसे मासूम बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है।