{"_id":"5f6ceb688ebc3ed2270db0ea","slug":"crime-unnao-news-knp584616178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक बीमार महिला का बाग में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक बीमार महिला का बाग में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के केसरीखेड़ा गांव से दो किलोमीटर दूर बाग में एक महिला का शव पड़ा मिला। गले में खरोंच के निशान मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पति ने महिला को मानसिक बीमार बताते हुए कई दिनों से गायब होने की बात कही है।
ऊषा देवी (42) पत्नी भूरे लोध का शव गुरुवार सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर एक बाग में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शिंयों के अनुसार महिला के गले में खरोंच के निशान थे। जिससे ग्रामीण हत्या कर शव बाग में फेंके जाने की चर्चा करते रहे। पति भूरे लोध के मुताबिक, ऊषा का पांच माह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
उसका एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। भूरे ने बताया कि करीब दो माह से वह पत्नी व बच्चों के साथ अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसुंभी स्थित अपने बहनोई के यहां रह रहा था। दो दिन पूर्व सभी को लेकर वह अपने गांव लौटा था। इस दौरान पत्नी ऊषा बिना कोई जानकारी दिए कहीं चली गई थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। गुरुवार को ऊषा का शव गांव से दो किलोमीटर दूर एक गांव में पड़ा हुआ देखा। पति ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अजगैन संतोष सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। भूरे मजदूरी करता है। उसके दो बेटी व तीन बेटे हैं।