{"_id":"5f4e93fe8ebc3e54c6329046","slug":"crime-unnao-news-knp5801575171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए मजदूर का दूसरे दिन नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए मजदूर का दूसरे दिन नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। मछली पकड़ने की बात कहकर सोमवार दोपहर घर से निकला मजदूर रहस्यमय हालात में लापता हो गया। मंगलवार सुबह उसका शव नहर में उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डूबने से मौत की आशंका जता शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने सहन के विवाद में हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बीघापुर थाना क्षेत्र के खेमईखेड़ा गांव निवासी श्रीराम का 24 वर्षीय बेटा सोनेलाल कुरील सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे मछली पकड़ने के लिए शारदा नहर जाने की बात कह घर से निकला था। मां रामेश्वरी ने बताया कि देर शाम तक बेटे के न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की पर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
मंगलवार सुबह शौच गए ग्रामीणों ने खेमईखेड़ा नहर पुल व गोड़वा नहर पुल के बीच सोनेलाल का शव उतराता देखा। जानकारी पर परिजन मौैके पर पहुंचे और शव देख बेहाल हो गए। एसओ जावेद अख्तर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और नहर में डूबने से मौत की आशंका जता शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां रामेश्वरी का आरोप है कि उसके बेटे सोनेलाल की उसके ही परिवार के लोगों ने सहन के विवाद में हत्या की है। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनों को शांत कराया। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फिर भी परिजनों के आरोपों को देखते हुए जांच की जा रही है।