{"_id":"5e2f357e8ebc3eeb85019bd2","slug":"crime-unnao-news-knp540888969","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में चोरी का प्रयास, मशीन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में चोरी का प्रयास, मशीन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज ब्लाक कार्यालय के पास ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा है। इसका एटीएम शाखा से कुछ दूरी पर ही लगा है। बैंक अधिकारियों ने माह के आखिरी शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने पर एटीएम में लाखों रुपये डाले थे। बैंक के सहायक प्रबंधक देवेंद्र यादव ने बताया कि बैंक के कर्मचारी सोमवार सुबह बैंक पहुंचे तो एटीएम बूथ के शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाने पर एटीएम बूथ में लगे दो सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। सहायक प्रबंधक के अनुसार चोरों ने एटीएम मशीन के एसएनजी लॉक को तोड़कर नगदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर खाली हाथ लौट गए। बताया कि सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से पहले की फुटेज में दो चोर दिखे हैं। प्रबंधक मनीष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शीघ्र चोरों को पकड़ा जाएगा।
बैंक ने नहीं रखा सुरक्षा गार्ड
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने कई बार बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर एटीएम व बैंक की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की बात कही। अब तक कस्बे के किसी एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया गया। सुरक्षा गार्ड की तैनाती होती तो हाईवे पर चोर एटीएम बूथ को निशाना बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।