{"_id":"6330b2949ebbd02bd2181b40","slug":"crime-thagi-up-news-unnao-news-unnao-unnao-news-knp720112686","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: पूर्व सैनिक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 91 हजार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: पूर्व सैनिक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 91 हजार, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
उन्नाव जिले में बारासगवर क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व सैनिक के साथ साइबर ठगों ने 91 हजार की ठगी कर ली। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के बहाने खाते की जानकारी ले ली और नकदी पार कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
रघुनाथ खेड़ा गांव निवासी प्रेमकुमार यादव ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक की ऊंचगांव शाखा में बैंक खाता है।
बैंक की शाखा में क्रेडिट कार्ड का आवेदन किया था। 16 सितंबर को बैंक ने उसे क्रेडिट कार्ड देकर अगले दिन एक्टिवेशन की बात कही थी। 17 सितंबर की सुबह पूर्व सैनिक के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। इस दौरान ठगों ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने उससे बैंक खाते की सारी जानकारी ले ली।
इसके बाद उनके बैंक खाते से कई बार में 91 हजार निकाल लिए गए। पैसे निकाले जाने की जानकारी उसे बैंक जाने पर हुई। ठगी की जानकारी होने पर प्रेम कुमार यादव ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि साइबर सेल को मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच चल रही है।