फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

एसपी आफिस में हंगामा

Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime news
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनापुर में दो पक्षों में मारपीट के मामले में महिलाओं ने प्रधान पक्ष पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय पर हंगामा किया। एएसपी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

लखनापुर गांव निवासी रमन के पक्ष की महिलाएं मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान अजय व उसके साथी विजय, परसादी, विद्याप्रकाश व कुलदीप ने रंजिश में 18 मार्च को होली मिलन समारोह से लौट रहे रमन व अन्य लोगों को घेरकर पीटा था। पुलिस ने ग्राम प्रधान व उनके चार साथियों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न (एससी/एसटी) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं प्रधान पक्ष की तहरीर पर रमन व अन्य पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रधान पक्ष से गिरफ्तारी न होने पर महिलाओं ने रोष जताया।
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि 18 मार्च की रात गांव के ही रमन, प्रदीप, भूपेंद्र, विक्रम, आलोक व छोटेलाल ने उसके घर पर धावा बोल दिया था। प्रधान ने बताया कि आरोपी पंचायत चुनाव में उनके साथ थे। चुनाव जीतने के बाद सभी ग्राम समाज की एक भूमि पर कब्जा करवाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर योजनाबद्ध तरीके से घर पर पहुंचकर मारपीट पथराव व गालीगलौज की। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ग्राम प्रधान के घर पर एक पक्ष के पथराव की पुष्टि हुई है। घटना में दोनो पक्षों से रिपोर्ट दर्ज है। गांव में तनाव को देखते हुए सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। सबूत और गवाहों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed