फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,murder,up news,unnao news,unnao

महिला का घर में मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,up news,unnao news,unnao
सफीपुर। भैंसहरा गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में दाहिने हाथ व चेहरे में तीन गहरी चोटें मिलीं हैं। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भैंसहरा गांव निवासी रणधीर की पत्नी किरन (24) का शव शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर के अंदर पड़ा मिला था। बहन की मौत की सूचना पर पूरन नगर मोहल्ला निवासी सुनील ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बहन का विवाह एक साल पहले हुआ था। पति रणधीर दिल्ली में मजदूरी करता है और बहन भी उसके साथ थी।
विज्ञापन

एक महीने पहले किरन ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चा होने के बाद पति ने उसे गांव लाकर छोड़ दिया था। शनिवार दोपहर बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे पति ने बताया कि प्रसव के बाद पत्नी काफी कमजोर हो गई थी। देखभाल के लिए उसे परिजनों के पास छोड़ा था। शनिवार दोपहर को वह तखत पर लेटी थी। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे को ननद खिला रही थी।
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed