फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   court,Gangster,saja

गैंगस्टर के चार अपराधियों को दस साल की सजा

Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
court,Gangster,saja
उन्नाव। गैंगस्टर के मामले में चार को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर 2002 को सफीपुर कोतवाली पुलिस ने बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर निवासी नंगू उर्फ ऊदन व वीरू सिंह, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया मादापुर निवासी गया प्रसाद व उमरिया भगवंतपुर निवासी अरविंद कुमार उर्फ सिपाही लाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इन पर हत्या, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी व अवैध शस्त्र रखने जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत थे।
वर्तमान में गैंगस्टर एक्ट का मामला अपर जिला जज पांच की कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक हरीश अवस्थी, अलंकार द्विवेदी व विश्वास त्रिपाठी कि दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश अल्पना शुक्ला ने चारों को दोषी पाते हुए 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed